BSP Varanasi candidate: बसपा ने सपा से बागी नेता को वाराणसी से दिया टिकट, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें

Lok Sabha Election 2024, BSP Varanasi candidate: बहुजन समाज पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। वाराणसी से बसपा ने मुस्लिम समाज के बड़े नेता को चुनाव मैदान में उतारा है।

ऐसे में इंडिया और एनडीए गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को उतार कर बहुजन समाज पार्टी में वाराणसी लोकसभा सीट में लड़ाई दिलचस्प कर दी है।

bsp-varanasi-candidate-sp-rebel-leader-given-ticket-against-pm-modi

रविवार को पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद्र खरवार में वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी के रूप में अतहर जमाल लारी के नाम की घोषणा की।

अतहर जमाल लारी तीन बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अतहर जमाल लारी काफी समय तक मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल से जुड़े रहे। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।

हालांकि बाद में अतहर जमाल लारी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़ गए। इस सीट से मुस्लिम समाज के बड़े नेता को चुनाव मैदान में उतारने से इंडिया गठबंधन की वोटो में बंटवारा हाेने की बात कही जा रही है।

पीएम मोदी और अजय राय पहले से हैं मैदान में
वाराणसी लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ऐलान किया जा चुका है। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस द्वारा अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट पर बड़े मुस्लिम नेता को बसपा द्वारा टिकट दिए जाने के बाद अब वाराणसी का चुनावी समीकरण भी काफी बदल जाएगा। यह भी कहा गया कि अतहर जमाल लारी इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+