बिहार का UKG का छात्र बना IPS, बैठा ADG वाराणसी की कुर्सी पर, बोला- इच्छा हुई पूरी
वाराणसी जोन के एडीजी द्वारा बिहार के सुपौल जिले के तेकुना निवासी 7 साल के एक कैंसर पीड़ित बालक को एक दिन के लिए ADG बनाया गया। पीड़ित बच्चे प्रभात कुमार रंजन की इच्छा पर उसे एक दिन का IPS बनाया गया।
मंगलवार को प्रभात ने सशस्त्र बल के साथ एडीजी का चार्ज लिया। चार्ज लेने के दौरान कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों और गारद ने सलामी भी दी। चार्ज लेने के बाद पुलिस की जीप में बैठकर प्रभात ने इलाके में भ्रमण भी किया।

ब्रेन कैंसर से पीड़ित है प्रभात
दरअसल बिहार के सुपौल जनपद निवासी रंजीत कुमार दास का 7 वर्षीय बेटा प्रभात कुमार रंजन ब्रेन कैंसर से पीड़ित है। कैंसर पीड़ित प्रभात का वाराणसी के लहरतारा में स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले को लेकर मासूम बेटे की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मेक ए विश नामक संस्था आगे आई। इसी संस्था के द्वारा कैंसर पीड़ित प्रभाव नामक बच्चे से उसकी अंतिम इच्छा पूछी गई थी। इसके बाद उसने एडीजी बनने की इच्छा जाहिर की थी
उसके बाद संस्था के लोगों ने इसकी जानकारी एडीजी जून वाराणसी पीयूष मोर्डिया को दी। उनके द्वारा कैंसर पीड़ित बच्चे प्रभात की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए भी सहमति दी गई इसके बाद मंगलवार को प्रभात को माता-पिता के साथ एडीजी जोन कार्यालय लाया गया।
एडीजी जोन कार्यालय पहुंचने के बाद प्रभात द्वारा बताया गया कि उसकी इच्छा है कि वह बड़ा होकर आईपीएस बनेगा। इस दौरान उसके पिता रंजीत और माता संजू उसकी बात सुनकर और रो पड़े।
उसके बाद एडीजी द्वारा गुलदस्ता देकर बच्चों का स्वागत किया गया। पुलिस टीम और अधिकारियों की मौजूदगी में सा सम्मान कैंसर पीड़ित बच्चे प्रभात को एडीजी जोन की कुर्सी पर बैठाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले साल प्रभात को कैंसर होने की जानकारी मिली थी उसके बाद वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। एक दिन का एडीजी बनने के बाद प्रभात काफी खुश नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications