छात्रसंघ को लेकर BHU में बवाल, कई गाड़ियां आग के हवाल
वाराणसी। देश का नामचीन विश्वविद्य़ालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन शुरु हो गया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने विश्वविद्य़ालय में उग्र प्रदर्शन किया।

छात्रसंघ की बहाली को लेकर छात्र संगठन ने यूनिवर्सिटी में उग्र प्रदर्शन किया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। ये छात्र यहां छात्रसंघ बहाली की मांग कर रहे है। आपको बता दें कि 1997 से बीएचयू में छात्रसंघ चुनाव बंद है।
जहां छात्र प्रदर्शन और धरना पर डटे हुए है तो वहीं प्रशासन ने छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कमर कस ली है। तैयारियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। छात्रों के विरोध और चुनाव के मद्देनजर विवि परिसर जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications