MBBS छात्र को चाहिए था मोक्ष, पंडा को दक्षिणा में बाइक भेंटकर गंगा में ली जल समाधि

वाराणसी। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पूरा देश सदमे हैं। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि आखिर सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, इसी वजह से उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। सुशांत के सुसाइड के बाद से मेंटल हेल्‍थ और आत्महत्या को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के बनारस से सुसाइड का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

8 जून से लापता था एमबीबीएस का छात्र

8 जून से लापता था एमबीबीएस का छात्र

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) आईएमएस के एमबीबीएस छात्र ने मोक्ष के लिए गंगा नदी में जल समाधि लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मूल रूप से बिहार का रहने वाला बीएचयू का एमबीबीएस छात्र नवनीत पराशर बीती 8 जून से लापता था। नवनीत पराशर का शव मिर्जापुर के विंध्यवासिनी दरबार के पास गंगा में उतराता मिला। पुलिस ने विंध्यवासिनी दरबार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो नवनीत एक नारियल और सिंदूर खरीदते दिखा। पड़ताल में पता चला कि गंगा में नहाने के बाद उन्हीं गीले कपड़ों में मां विंध्यवासिनी के उसने दर्शन किए। इसके बाद जिस पंडा से उसकी अंतिम बार बातचीत हुई, उसको दक्षिणा में अपनी बाइक की चाबी सौंप दी। उसके बाद पैर में लगी मिट्टी को साफ करने की बात कहकर वो गंगा की ओर चल पड़ा, लेकिन उसके बाद वो नहीं लौटा।

आध्यात्म की ओर मुड़ चुका था छात्र

आध्यात्म की ओर मुड़ चुका था छात्र

वाराणसी के लंका थाना पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए। लंका थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया, जांच के बाद प्रथम दृष्टया यही तथ्य सामने आया है कि नवनीत का जीवन आध्यात्म की ओर पूरी तरह से मुड़ गया था। इसके बाद ही उसने ऐसा कदम उठाया। इस मामले में पुलिस की पड़ताल अभी जारी है। बीएचयू के धन्वंतरी हॉस्टल के जिस कमरा नंबर 18 में नवनीत रहता था, उसे पुलिस जांच के लिए फिलहाल सील कर दिया गया।

पिता ने कहा- आखिरी बात जब बात हुई तो उसने...

पिता ने कहा- आखिरी बात जब बात हुई तो उसने...

नवनीत के पिता ने बताया कि आखिरी बार जब बात हुई तो उसने हर महीने से कुछ ज्यादा रुपए मांगे। पूछने पर बताया कि रुद्राक्ष की माला समेत कुछ अन्य आध्यात्म से जुड़ा सामान खरीदना है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल छोड़ने से पहले नवनीत ने साथी छात्रों से बात करनी बंद कर दी थी। एकलौते बेटे की मौत से मां-बाप सुध खो बैठे हैं। वहीं, साथी छात्र छात्राएं हैरान हैं। बीएचयू आईएमएस के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय नाथ मिश्रा ने प्रकरण में जांच कर तंत्र-मंत्र से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+