डर गया समर? अर्जी में लिखा 'मानसिक रूप से डरा हूं', आकांक्षा दुबे केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

भोजपुरी सिंगर समर सिंह को मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी न्यायालय में पेशी होगी। समर सिंह के अधिवक्ता अनुज यादव के माध्यम से अदालत में अर्जी दी गई थी।

bhojpuri singer samar singh video conferencing akanksha dubey

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में जेल में बंद भोजपुरी सिंगर समर सिंह को अब डर लग रहा है। समर सिंह ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव के माध्यम से अदालत में अर्जी दी की उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए।

ऐसे में समर सिंह की अर्जी को न्यायालय द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समर सिंह की पेशी होगी।

मालूम हो कि बीते 26 मार्च को वाराणसी जिले के सारनाथ स्थित एक होटल में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी। 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा सारनाथ थाने में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद काफी दिनों तक पुलिस खोजबीन करती रही और बीते गुरुवार को भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद स्थित एक सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया था। गाजियाबाद कोर्ट में पेश करने के बाद समर सिंह को वाराणसी जिले के सारनाथ थाने की पुलिस वाराणसी लेकर आई।

शनिवार को वाराणसी पहुंचने के बाद सायं काल समर सिंह को पेशी के लिए वाराणसी न्यायालय में लाया गया था। न्यायालय में पहुंचने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया था और समर सिंह के ऊपर भीड़ हमलावर भी हो गई थी। हालांकि संयोग अच्छा था कि दौरान पुलिस की सूझबूझ के चलते समर सिंह को भीड़ के हमले से बचा लिया।

मंगलवार को भी अदालत में भोजपुरी सिंगर समर सिंह की पेशी होनी है। हालांकि पेशी से पहले ही वाराणसी जिला जेल में बंद भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अर्जी दी। समर सिंह ने कहा कि पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सामान्य जन के द्वारा काफी हंगामा किया गया जिससे वह मानसिक रूप से काफी डरा हुआ है। ऐसे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति दी जाए।

समर सिंह द्वारा अर्जी देने के बाद अदालत द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही समर सिंह की पेशी होगी। वहीं समर सिंह द्वारा अदालत में दी गई अर्जी की कॉपी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आकांक्षा दुबे केस के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा भी इसे शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+