पीएम की काशी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का रोड शो, खुद को बताया मजबूत उम्मीदवार

Varanasi News, वाराणसी। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। रोड-शो में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने 'जय भीम' के नारे लगाये। इससे पहले चंद्रशेखर ने डॉ. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस दौरान उन्हें यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं ने काले झंडे दिखाए। इस मामले में पुलिस ने छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदी को हराने की जिम्मेदारी मेरी: चंद्रशेखर

मोदी को हराने की जिम्मेदारी मेरी: चंद्रशेखर

रोड शो के दौरान भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'तानाशहा राज (मोदी) को हराने की जिम्मेदारी मेरी है, मैं वाराणसी से चुनाव लडूंगा और मोदी को हराऊंगा। उन्होंने कहा, चौकीदार हो जाओ होशियार क्योकि अब आ गया है असरदार।' चंद्रशेखर ने कहा कि वो मोदी सरकर के सारे घोटालो के राज खोलेंगे। कहा कि पांच साल में 48 खरब रुपये अमीरों के माफ करके गरीबों और किसानों का खून चुस रहे है हो इसका हिसाब लेने के लिए चंद्रशेखर यहा आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मायावती पर भरोसा है कि वो मेरा समर्थन करेंगी।

पूरे रास्ते किया महापुरुषों का सम्मान

पूरे रास्ते किया महापुरुषों का सम्मान

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले चंद्रशेखर भले ही प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अपने रोड शो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉपी करते नजर आए। दरअसल अंबेडकर चौराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद पैदल सड़कों पर रोड शो किया। वहां विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए रुके हुए थे। उसके बाद पैदल ही लाजपत चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

देर शाम मिली रोड शो की परमीशन

देर शाम मिली रोड शो की परमीशन

बता दें कि शुक्रवार देर को जिला प्रशासन ने सशर्त भीम आर्मी को रोड शो करने की अनुमति दे दी। जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक के लिए अनुमति दी है। साथ ही कहा है कि रोड शो में एक चार पहिया और नौ दोपहिया वाहनों के साथ 500 लोग शामिल रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+