BCCI ने वाराणसी में International Cricket Stadium निर्माण को दी हरी झंडी, पीएम कर सकते हैं शिलान्यास

वाराणसी जिले के राजातालाब तहसील में 31 एकड़ भूमि में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होना है। कहा जा रहा है कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री इसका शिलान्यास कर सकते हैं।

International Cricket Stadium Varanasi

वाराणसी जिले के राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम जैसा International Cricket Stadium बनाया जाना है। कहा जा रहा है कि इसी महीने 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। बुधवार को दोपहर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह द्वारा इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण किया गया।

400 करोड़ से अधिक रुपए होंगे खर्च
कहा जा रहा है कि वाराणसी में बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में करीब 400 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार 31 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले इस क्रिकेट स्टेडियम में 30,000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा रहेगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की डिजाइन और कार्य योजना तैयार कर ली गई है। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के साथ ही वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए भी सुविधा दी जाएगी। कहा जा रहा है कि विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण हो जाने के बाद स्टेडियम के आसपास के इलाकों में समग्र रूपरेखा तय करने के लिए विकास प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आने जाने में लोगों को होगी आसानी
यह स्टेडियम हरहुआ से राजातालाब तक बनी रिंग रोड फेज 2 के किनारे बनाया जा रहा है। ऐसे में यहां यातायात के सुगम साधन भी उपलब्ध रहेंगे। वाराणसी व आसपास के जनपद जैसे प्रयागराज, कौशांबी, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली के अलावा बिहार और मध्य प्रदेश के लोग नेशनल हाईवे से होते हुए रिंग रोड के माध्यम से आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया सहित अन्य जनपदों के लोगों को भी स्टेडियम तक पहुंचने में आसानी होगी। शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण किए जाने से ग्रामीण इलाके का भी विकास होगा।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हो लगभग पूरी
इस बारे में वनइंडिया से बात करते हुए एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि गंजारी गांव में 31 एकड़ भूमि में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम निर्माण के लिए अधिकतर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। आवश्यक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैं, शिलान्यास किए जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

Recommended Video

      वाराणसी: कोरोना के बाद लोगो की टेंशन बढ़ा रहा यह खतरनाक वायरस

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+