प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा मंत्री ने चखा एमडीएम, बच्चों से भी किये बात

बेसिक शिक्षा मंत्री ने वाराणसी में दो विद्यालयों किया औचक निरीक्षण, एमडीएम चखने के साथ ही बच्चों से भी किये बात

वाराणसी, 8 जुलाई : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह आज वाराणसी से लखनऊ जाते समय प्राथमिक विद्यालय सगुनहा और फूलपुर में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत किया और एमडीएम को भी चखा। इसके बाद उन्होंने अध्यापकों से बात किया और विद्यालय परिसर में हरियाली और खूबसूरत पेंटिंग और किचन में साफ-सफाई देखकर खुशी जाहिर की। फूलपुर प्राथमिक विद्यालय की गत 5 वर्षों में दोगुनी हुई छात्र संख्या व उत्कृष्ट व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर किया, विद्यालय परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया।

varanasi-primary-school

सरकार जल्द ही लायेगी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति

बातचीत के दौरान उन्होंने कहाकि सरकार जल्द ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति लाएगी। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। शिक्षामित्रों के लिए भी कुछ अच्छा करने का सरकार मन बना रही है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। यह भी कहे कि 2017 के बाद से विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री कक्षा में गए बच्चों से उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई व व्यवस्था के बारें में पूछताछ किये। उन्होंने एमडीएम चखने के साथ लाइब्रेरी, गणित व विज्ञान लैब को भी देखा।

basic education minister sandeep singh

फूलपुर में देखे डिजिटल क्लासरूम, छात्र ने सुनाई कविता

फूलपुर प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने डिजिटल क्लासरूम में ​बच्चों की गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था को देखकर उत्साह वर्धन किया। वहीं गुरूवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री से संवाद करने वाले छात्र कृष्णा मौर्या से प्रधानाध्यापक डा. कुंवर पंकज सिंह द्वारा स्वरचित मौलिक कविता 'काशी महिमा' को सुने। इसके अलावा विद्यालय में बने जल संरक्षण सिद्धांत आधारित नमामि गंगे हस्त प्रक्षालन केंद्र को देख कर उसके बारे में प्रधानाध्यापक से जानकारी लिये। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक अवध किशोर सिंह, बीएसए राकेश सिंह, बीईओ स्कन्द गुप्ता, क्षमाशंकर पांडेय, मंगरु राम, एआरपी धर्मेंद्र सिंह, राजाराम यादव, रामसेवक यादव, श्रीनाथ पाल, संतोष गुप्ता, जे पी पटेल, कैलाश विश्वकर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढें - शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर अखिलेश बोले- असहमति होने का ये मतलब नहीं कि लोग हिंसक हो जाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+