शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर अखिलेश बोले- असहमति होने का ये मतलब नहीं कि लोग हिंसक हो जाएं
लखनऊ, 08 जुलाई: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अखिलेश ने शिंजो आबे की के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और जीवन के लिए प्रार्थना की है। साथ ही घटना की निंदा करते हुए कहा कि असहमति और नाखुश होने का ये मतलब नहीं कि लोग हिंसक हो जाएं। बता दें, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

अखिलेश ने कहा- विश्व स्तर पर की जानी चाहिए घोर निंदा
अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर एक ट्वीट में लिखा, ''जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए क़ातिलाना हमले की विश्व स्तर पर घोर निंदा की जानी चाहिए। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं जीवन के लिए कामना करते हैं। असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं।''
पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि, ''मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।'' पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, ''मेरे दोस्त पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा लगा। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।''












Click it and Unblock the Notifications