वाराणसी: शिवपुर में आरोपी को पकड़ने आई एमपी पुलिस पर हमला, भेलूपुर में गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर को मारी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में एक केस के आरोपी को पकड़ने आए मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर और आरक्षी लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस ने आरोपी और एमपी पुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी में ही भेलूपुर थाना क्षेत्र में गर्ल्स हॉस्टल के मैनेजर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल मैनेजर का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में कराया जा रहा है।

Attack on MP police came to arrest accused

सिंगरौली से आई पुलिस पर वाराणसी में हमला
प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसा वसूली का केस मध्य प्रदेश के सिंगरौली थाने में दर्ज है। इस मुकदमे के आरोपी रमेश सिंह को पकड़ने के लिए वहां की पुलिस वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी आई। आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रहे एमपी के पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने शिवपुर थाने से कुछ दूरी पर हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। आरोपी को हमलावर छुड़ा ले गए। लहूलुहान हालत में एमपी के पुलिसकर्मी शिवपुर थाना आए और उन्होने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जानकारी होने पर शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी और चार हमलावरों को गिरफ्तार किया।

Attack on MP police came to arrest accused

भेलूपुर में हॉस्टर मैनेजर पर दागी गोली
भेलूपुर थाना क्षेत्र में दुर्गाकुंड इलाके में गर्ल्स हॉस्टल के मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। इस बारे में भेलूपुर थाना क्षेत्र के सीओ चक्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाइक सवार हमलावरों ने हॉस्टल के आगे ही मैनेजर विशाल कुमार पर हमला किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिस आधार पर जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत किसी ने विशाल कुमार पर हमला किया है। घायल विशाल का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+