Akanksha Dubey की मौत के बाद एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं करा पाई वाराणसी पुलिस , पिकअप में गई लाश: Video Viral
आकांक्षा दुबे की लाश कमरे से बरामद करने के बाद वाराणसी जिले के सारनाथ थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर अभिनेत्री की लाश को पिकअप में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने Varanasi के सारनाथ में एक होटल में कथित तौर पर रविवार को आत्महत्या कर ली। फिल्म एक्ट्रेस की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कमरे से लाश बरामद करने के बाद वाराणसी जिले के सारनाथ थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर एक्ट्रेस की लाश को एक पिकअप में रखवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस की लाश के साथ पुलिस ने आम प्रणाली अपनाई। सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह के सवाल भी कर रहे हैं।

'नालायक नहीं, लायक हूं मैं' की शूटिंग के लिए आई थी बनारस
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अपकमिंग फिल्म 'नालायक नहीं, लायक हूं मैं' के लिए 22 मार्च को वाराणसी में आईं थीं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग चल रही थी और 25 मार्च को सायंकाल आकांक्षा दुबे होटल से एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गईं थीं। बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद रात में आकांक्षा दुबे होटल में पहुंचीं। बताया जा रहा है कि करीब 2 बजे के आसपास होटल में पहुंचने के बाद आकांक्षा दुबे अपने रूम की चाबी लीं और अपने रूम में चली गईं। रूम में जाने के बाद सारनाथ में स्थित होटल के कर्मचारियों ने उनसे कोई पूछताछ नहीं किया। सुबह होने के बाद जब आकांक्षा के रूम का कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने टीम को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद टीम के लोग जब वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए और उसके बाद भी दरवाजा न खुलने पर लोग परेशान हो गए। उसके बाद होटल कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया।
अभिनेत्री के गांव में पसरा है सन्नाटा
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भदोही जनपद के चौरी बाजार क्षेत्र के परसीपुर बरदहा गांव की रहने वाली थीं। आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव में पहुंची गांव के लोग स्तब्ध रह गए। आकांक्षा के गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा पहले टिक टॉक पर वीडियो बनाती थीं। टिक टॉक बंद होने के बाद भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा के साथ आकांक्षा ने एक गाने में रोल किया। वह गाना सुपर हिट हुआ, फिर आकांक्षा दुबे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखीं। उसके बाद भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, समर सिंह, राकेश मिश्रा के साथ ही भोजपुरी के जाने-माने सिंगर के साथ आकांक्षा दुबे ने रोल किया। भोजपुरी जगत के चर्चित चेहरों के साथ आकांक्षा दुबे के कई गाने आज भी यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं।
बेड पर बैठ कर कैसे कर सकती हैं आत्महत्या
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल हुए। इसमें एक फोटो ऐसा भी दिखाई दिया जिसमें आकांक्षा दुबे बेड पर बैठी हुई हैं और उनके गले में बैगनी रंग के साड़ी से फंदा लगा हुआ है। यह फोटो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो आकांक्षा के प्रशंसकों द्वारा सवाल उठाया गया कि आखिर कोई व्यक्ति बेड पर बैठकर कैसे आत्महत्या कर सकता है? फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा पूरी तहकीकात की जा रही है। आकांक्षा के कमरे से मिली सभी चीजों को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications