Akanksha Dubey News : कमरे की लाइट बंद कर 17 मिनट तक मौजूद रहा युवक, पूछताछ जारी

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में शनिवार की देर रात आकांक्षा दुबे को होटल के कमरे में ले जाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Akanksha Dubey Varanasi News

Akanksha Dubey News: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे मौत के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात आकांक्षा दुबे जब होटल में पहुंची तो उस दौरान उनके साथ एक युवक भी आया था। आकांक्षा के साथ ही वह युवक भी कमरे में गया था और करीब 17 मिनट तक वह आकांक्षा के साथ कमरे में ठहरा रहा। पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि जब वह युवक आकांक्षा को लेकर कमरे में गया तो कमरे की लाइट भी बंद थी और 17 मिनट के बाद जब वह युवक कमरे से बाहर निकला तो आकांक्षा के कमरे की लाइट ऑन हुई। उसी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Varanasi Akanksha dubey News

महमूरगंज में आयोजित एक पार्टी में गई थीं आकांक्षा
पुलिस की पूछताछ में लंका थाना क्षेत्र के टिकरी के रहने वाले संदीप सिंह नामक युवक ने बताया कि उसके और आकांक्षा के बीच लंबे समय से जान पहचान थी। उसने यह भी कहा कि शनिवार की रात में महमूरगंज में आयोजित प्राइवेट पार्टी में शामिल होने के लिए आकांक्षा दुबे गई थीं। उसी पार्टी से ही आकांक्षा ने उसे फोन किया था और होटल में छोड़ने के लिए कहा था। युवक ने बताया कि आकांक्षा के बुलाने पर हुआ पार्टी में पहुंचा और वहां से आकांक्षा को लेकर सारनाथ स्थित होटल में पहुंचाने गया। होटल में स्थित कमरे में आकांक्षा को पहुंचाने के बाद वापस लौट गया। हालांकि पुलिस द्वारा जब यह पूछा गया कि कमरे की लाइट बंद क्यों थी तो यह बारे में वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल उस युवक को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

आकांक्षा की मोबाइल से खुल सकता है राज
आकांक्षा की मौत के बाद होटल में पहुंची पुलिस कमरे से आकांक्षा की मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। कहा जा रहा है कि मोबाइल से कॉल रिकॉर्ड से पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि आखरी समय आकांक्षा किससे बात की थी, ऐसी क्या बात हुई कि आकांक्षा ने ऐसा कदम उठा लिया। इसके अलावा पुलिस आकांक्षा के इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर आदि के आधार पर भी जांच पड़ताल कर रही है। आकांक्षा के जाने वालों का कहना है कि वह काफी साहसी थी और इस तरह का कदम नहीं उठा सकती थी। इलाकाई पुलिस का कहना है कि अभी जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृश्यता ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का ही है, लेकिन यह कंफर्म किया जा रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा को आत्महत्या करना पड़ा।

भोजपुरी सिंगर के साथ आकांक्षा के थे करीबी संबंध
आकांक्षा की मौत के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आकांक्षा के जाने वाले लोगों का कहना है कि भोजपुरी के एक जाने-माने सिंगर के साथ आकांक्षा के करीबी संबंध थे। वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में उसी भोजपुरी सिंगर के साथ आकांक्षा लिव इन रिलेशन में रहती थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुक्त भोजपुरी सिंगर द्वारा आकांक्षा के साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता था जिसके कारण आकांक्षा अवसाद ग्रस्त चल रही थी। फिलहाल इस मामले में आकांक्षा के करीबियों से पूछताछ के बाद पुलिस टकटकपुर में स्थित सिंगर के आवास पर पहुंची तो वह अपने आवास पर नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि इधर कुछ दिनों से वह सिंगर अपने घर पर दिखाई नहीं दिया।

आकांक्षा की मौत के बाद प्रशंसक काफी दुखी
मूल रूप से भदोही जनपद के चौरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत बरदहा गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे महज 17 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सोशल मीडिया में भी आकांक्षा दुबे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा दुबे खुश 17 लाख लोग फॉलो करते हैं। आकांक्षा की मौत के बाद उनके गांव ही नहीं पूरे भदोही जनपद के रहने वाले लोग काफी दुखी हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि आकांक्षा ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। वहीं आकांक्षा दुबे का ननिहाल मिर्जापुर में था, ऐसे में आकांक्षा का मिर्जापुर में भी आना जाना लगा रहता था। मिर्जापुर में भी आकांक्षा की मौत के बाद लोग काफी दुखी हैं।

Recommended Video

    मौत से पहले खूब रोयी आकंक्षा दुबे, लिखीं स्टेटस- या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+