Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की Flight वाराणसी डायवर्ट, खराब मौसम के कारण उठाना पड़ा ऐसा कदम

UP News:दिल्ली एयरपोर्ट से 170 यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को वाराणसी वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

UP Flight Divert: दिल्ली एयरपोर्ट से 170 यात्रियों को लेकर सोमवार को काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को काठमांडू एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में फ्लाइट आसमान में चक्कर लगाती रही बाद में एटीसी द्वारा उसे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रात 9:50 बजे फ्लाइट की लैंडिंग वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई। उसके बाद फ्लाइट में बैठे पैसेंजर काफी देर तक इंतजार करते रहे और काठमांडू में मौसम ठीक हो जाने के बाद रात 10:46 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए प्रस्थान कर गई।

air-india-flight-going-from-delhi-to-kathmandu-diverted-to-varanasi-due-to-bad-weather

दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 211 का दिल्ली से काठमांडू के बीच प्रतिदिन आवागमन होता है। सोमवार को अपने निर्धारित समय सायं काल 6:35 बजे की जगह 6:52 बजे 170 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरी।

उड़ान भरने के बाद फ्लाइट 7:55 बजे काठमांडू हवाई क्षेत्र में पहुंच गई लेकिन उस समय काठमांडू में मौसम खराब था। मौसम खराब होने के चलते एयर ट्रेफिक कंट्रोल द्वारा फ्लाइट के पायलट को काठमांडू एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।

ऐसे में पायलट काठमांडू हवाई क्षेत्र में काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। हवा में एक घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाने के बाद जब काठमांडू का मौसम सामान्य नहीं हो सका तो एयर ट्रेफिक कंट्रोल द्वारा फ्लाइट को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक कार्य मसानिया द्वारा बताया गया कि फ्लाइट रात 9:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड की, उसके बाद फ्लाइट को बे नंबर दो पर रोका गया। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट होने के चलते कस्टमर इमीग्रेशन को भी सूचना दे दी गई। हालांकि बाद में काठमांडू में मौसम सामान्य होने की सूचना मिलने के बाद रात 10:46 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए प्रस्थान की। फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम इमीग्रेशन के साथ ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+