वाराणसी में एक युवक पर 50 हजार रूपए देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी के चोलापुर थानान्तर्गत एक युवक पर लगा 50 हजार रूपए देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी, 10 जुलाई : वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव से धर्मांतरण कराने का एक मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में प्रार्थना करते हुए महिलाओं का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है। शिकायत के आधार पर धर्मांतरण कराने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi Cholapur

50 हजार रुपए देकर धर्मांतरण कराने का आरोप

शिकायतकर्ता सिद्धार्थ विश्वकर्मा, दिग्विजय सिंह, धीरज सिंह और संपूर्णानंद ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि रविवार को बेला चौराहे पर उन्हें एक ईसाई मिशनरी का एजेंट मिला। उसने कहा कि यदि चारों लोग ईसाई धर्म स्वीकार करते हैं तो उन्हें 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि इसके लिए चारों लोगों को एक घंटे में उसके घर पर पहुंचना होगा, वहां कई अन्य लोग प्रार्थना करते मिलेंगे। वहीं पर चारों लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार करना होगा।

साथियों संग चारों लोग पहुंचे और बना लिए वीडियो

शिकायत करने वालों ने बताया कि 50 हजार रुपए देकर धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी उन्होंने अपने अन्य साथियों को दी। उसके बाद अपने साथियों के साथ उक्त युवक के घर पहुंचे। उसके घर पर कई दर्जन महिलाएं पहले से ही प्रार्थना कर रही थीं। वहां पहुंचे शिकायत करने वालों व उनके साथियों ने प्रार्थना कर रही महिलाओं का वीडियो बना लिया। प्रार्थना के दौरान का वीडियो भी लोगों ने पुलिस को दिया है।

वहीं मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री गौरीश सिंह ने बताया कि बेला गांव निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से ईसाई मिशनरी का एजेंट है और रुपए का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। धर्मांतरण कराए जाने की उसकी शिकायत कई बार मिल चुकी है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिस शख्स के खिलाफ शिकायत की गई है उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में शिकायत सही मिलने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कोटेदारों को लेकर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सीएम योगी, गोरखपुर से हो सकती है शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+