40 कुंवारी लड़कियां हो गईं प्रेग्नेंट? एक मैसेज ने उड़ा दी घरवालों की नींद, वाराणसी के अफसरों ने शुरू की जांच
40 girls got pregnant in Varanasi: वाराणसी जनपद में दीपावली पर प्रशासन द्वारा बधाई संदेश भेजें जाते समय कुछ ऐसा हो गया जिससे 40 लड़कियों कुंवारी के परिवार में हड़कंप मच गया। मैसेज मिलने के बाद परिजनों के पसीने छूटने लगे।
इस मामले की शिकायत कुंवारी लड़कियों के परिवार द्वारा ग्राम प्रधान से की गई। ग्राम प्रधान द्वारा इस मामले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से बात की गई तो वह ग्राम प्रधान से कहासुनी करने लगी। उसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई।

शिकायत के बाद मामला तुल पकड़ा तो सीडीओ ने डीपीआरओ इस पूरे मामले की जांच सौंपी है। सीडीओ ने मीडिया कर्मियों से बात के दौरान स्वीकार किया कि गलती के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कुंवारी लड़कियों का डाटा डिलीट करवा दिया गया है।
अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के रमना गांव का है। गांव की रहने वाली 40 कुंवारी लड़कियों का पंजीकरण गर्भवती महिलाओं के पोर्टल पर हो गया था। गर्भवती महिलाओं के पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद दीपावली पर बाल विकास मंत्रालय द्वारा उन्हें एक मैसेज भेजा गया।
मैसेज में लिखा हुआ था कि ' पोषण ट्रैकर में आपका स्वागत है। एक स्थान पान करने वाली मां के रूप में आप हॉट कुक्ड मिल या राशन, परामर्श, बाल स्वास्थ्य निगरानी और गृह भ्रमण के माध्यम से स्तनपान जैसी सेवाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र की सहायता से उठा सकती हैं।'
यह मैसेज जैसे ही कुंवारी लड़कियों के मोबाइल पर आया। परिवार के लोग हैरान रह गए। मामले में गांव की प्रधान आरती पटेल द्वारा बताया गया कि जब यह पूरा मामला उनके पास पहुंचा तो उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री इसकी जानकारी लेनी चाही।
पूछताछ करने पर आंगनबाड़ी द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत जिला अधिकारी से की गई। जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications