भारत यात्रा पर आए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो, वडोदरा में यूं हुआ जोरदार स्वागत
UN chief Antonio Guterres visits India: दुनिया की पंचायत कहे जाने वाले 'संयुक्त राष्ट्र' के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत यात्रा पर हैं। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। आज एंटोनियो गुटेरेस गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। उनके समक्ष गुजरात वेषभूषा पहनी महिलाओं ने नृत्य किया। थाल से फूल बरसाए गए।

'संयुक्त राष्ट्र' के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अपने भारत दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अभी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
190 से ज्यादा देशों का संगठन है संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) दुनियाभर के देशों का संगठन है। 193 देश इसके सदस्य हैं। यूएन के 6 मुख्य अंग हैं। जिसमें सुरक्षा परिषद सबसे ताकतवर भाग है। अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं। इन 5 देशों के पास वीटो पावर है। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट www.un.org पर जाकर आप इसके बारे में विस्तार से जान सकेंगे। भारत कई बार सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य रहा है।












Click it and Unblock the Notifications