यूपी से बीबीए की पढ़ाई करने देहरादून आया युवक,गर्लफ्रेंड को इंम्प्रेस करने के चक्कर मेें पहुंचा जेल,जानिए कैसे

देहरादून पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जो कि गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बाइक चोर बन गया। छात्र देहरादून के एक कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।

छात्र की चोरी की वजह सुनकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं छात्र के पास स्पलेंडर मोटर साइकिल होने के बाद भी युवक ने यामाहा R1-5 की चोरी कर बिना नंबर प्लेट के चलाने लगा।

young man came Dehradun from UP study BBA went jail impress girlfriend know how

यूपी से बीबीए की पढ़ाई करने देहरादून आया एक युवक गर्लफ्रेंड को इंम्प्रेस करने के चक्कर मेें चोर बन गया। अब पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैरानी की बात ये है कि युवक के पास बाइक होते हुए भी वह महंगी बाइक दिखाने के चक्कर में चोर बना।

थाना रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी विनित ने अपनी मोटर साईकिल नम्बर UK07FE-0683 यामाहा R1-5 के सहस्त्रधारा से चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया और वाहन चोरी की घटना में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस को इस बीच बिना नंबर प्लेट की एक ऐसी बाइक चलाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त अर्पित कुमार को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह देहरादून स्थित निजी संस्थान में BBA का छात्र है और जिला बिजनौर यूपी का रहने वाला है। वह वर्तमान में डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है।

उसके परिजनों ने उसे स्पलेंडर बाइक दी है, पर उसके दोस्तो के पास मंहगी मंहगी मोटर साईकिल थी और उसने अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए उसने यामाहा R1-5 को चोरी किया। पहले अपने गांव बिजनौर ले गया तथा और अब नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून ले आया और चलाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+