कौन हैं रक्षित भट्ट,जिन्होंने बनाई अंतरिक्ष से बादलों के आर-पार देखने की तकनीक,मन की बात में PM को क्या बताया

Rakshit Bhatt अल्मोड़ा के रक्षित भट्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर के बारे में जानकारी ली। पीएम ने उनकी उपलब्धियों के बारे में बात की।

अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले के मूल निवासी और वर्तमान में गैलेक्सआई स्टार्टअप से जुड़े रक्षित भट्ट स्पेस सेक्टर में काम कर रहे हैं।

Who is Rakshit Bhatt created technology see through clouds from space what told PM MODI mann Ki Baat

रक्षित भट्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले के रहने वाले है। उनकी शिक्षा दीक्षा बरेली से हुई और वह मद्रास से आईआईटी करने के बाद अपने स्पेस सेक्टर के लिए कार्य करने में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कार्यक्रम में स्पेस सेक्टर में काम कर रहे अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले के मूल निवासी और वर्तमान में गैलेक्सआई स्टार्टअप से जुड़े रक्षित भट्ट से बात की। रक्षित ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने एक सेंसर तकनीक तैयार की है।

जिससे अंतरिक्ष से बादलों के आर पार देखा जा सकता है। इस तकनीक के माध्यम से रात को भी देखा जा सकता है और देश के किसी भी कोने के ऊपर रोज एक साफ तस्वीर खींच सकते हैं।

इससे हमें जो भी डाटा मिलेगा। उसका प्रयोग हम दो क्षेत्रों का विकास करने के लिए करेंगे। पहला भारत को सुरक्षित रखने के लिए और दूसरा किसानों को सशक्त बनाने के लिए। रक्षित ने बताया कि इस टैक्नोलॉजी से हम अपने देश के बार्डर हमारे ग्लेशियरों और समुद्र को ऊपर से रोज मॉनीटर कर सकते हैं। दुश्मनों की गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और इससे हम सेना को खुफिया जानकारी प्रदान कर सकेंगे।

इसके साथ ही हमने एक ऐसी खोज की है। जिससे देश के झींगा किसानों के अंतरिक्ष से उनके पौंडस के पानी की क्वालिटी को जाना जा सकता है। रक्षित ने बताया कि इसके अलावा हम दुनिया को बेस्ट क्वालिटी के सैटेलाइट इमेज भी उपलब्ध करा पाएंगे। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी विभिन्न समस्याओं से भी निपटा जा सकेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आप जय जवान, जय किसान दोनों के लिए काम कर रहे हैं। जो काबिले तारीफ है।

क्या है गैलेक्स आई
गैलेक्स आई आईआईटी मद्रास से निकला एक स्टार्टअप है। इसकी स्थापना 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य उपग्रहों का एक समूह स्थापित करना है। इसरो पिछले कई दशकों से उपग्रहों को स्थापित कर रहा है। जबकि गैलेक्स आई भारत के लिए सबसे बड़ा निजी उपग्रह स्थापित कर रहा है। जिसे अगले साल तक लांच करने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+