उत्तराखंड BJP को कब मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष, भट्ट होंगे रिपीट या नए चेहरे को जिम्मेदारी,जानिए कौन-कौन रेस में
उत्तराखंड में निकाय चुनाव निपटते ही अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मार्च माह के पहले हफ्ते में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में दो विधायक समेत संगठन के कई दिग्गजों के नाम रेस में बताए जा रहे हैं।
इसके साथ ही एक धड़ा वर्तमान अध्यक्ष को ही रिपीट करने को लेकर जोर लगा रहा है। हालांकि भाजपा हाईकमान किसे मौका देता है, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। लेकिन ये तय है कि सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल से बाह्रमण चेहरे को ही मौका मिलना तय है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के सदस्य भी हैं।

गढ़वाल,कुमांउ और ब्राह्रमण,क्षेत्रिय समीकरणों के हिसाब से सीएम धामी कुमांउ से क्षेत्रीय चेहरे हैं। ऐसे में गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरे को ही मौका मिलना तय है। हालांकि चर्चा इस बार दलित या ओबीसी चेहरे को लेकर भी है। जिसमें विधायक खजानदास का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पार्टी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, ज्योति गैरोला जैसे नाम रेस में बताए जा रहे हैं।
भाजपा की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया निकाय चुनाव की वजह से स्थगित हो गई थी, जिसे पार्टी ने फिर से शुरू कर दी है। पार्टी रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से मंडल और जिलाध्यक्ष तय करेगी। यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी हो जाएगी और इसके एक हफ्ते के भीतर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर सकती है।
20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। पर्यवेक्षक 15 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मंडल अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंपेंगे। संगठन सर्वसम्मति के साथ मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेगा।
इसी तरह वे 25 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के लिए पैनल सौंपेंगे और 28 फरवरी तक उनकी घोषणा हो जाएगी। विस क्षेत्रों में जाने से पहले नौ फरवरी को देहरादून में एक कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला में सभी पर्यवेक्षकों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। मंडल और जिलाध्यक्षों की घोषणा के एक हफ्ते बाद प्रदेश अध्यक्ष तय हो जाएगा।
-
Vijay In NDA: विजय को एनडीए में लाने के लिए क्यों तैयार बीजेपी? दिल्ली की चाल से चेन्नई की सियासत में भूचाल! -
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च -
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications