Viral video: सड़क पर झूम रहा था युवक, तेजी से आई कार ने मारी टक्कर, ऐसे खींचकर ले गई मौत
उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर झूमते हुए नजर आ रहा है, लेकिन कुछ ही देर में एक कार तेजी से उसकी तरफ आई और तेजी से टक्कर मारते हुए अपने साथ खींचती ले गई। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक की मौत हो गई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि ऋषिकेश हाईवे का बताया जा रहा है। देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर युवक झूमता हुआ जा रहा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद युवक हवा में उछला और नीचे गिर गया।
Recommended Video
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 11 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। मामले में त्रिवेणी घाट चौकी पर केस दर्ज कराया गया है। युवक शिवम (21) हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब कार की पड़ताल करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications