Viral video: बेडु बाका बारामासा और गुलाबी शरारा गढ़वाली गानों पर पत्नी साक्षी के साथ जमकर थिरके M.S dhoni
Mahendra singh dhoni: गढ़वाल के सबसे फेमस सांग बेडु पाको बारामासा और सबसे ज्यादा पसंद किए गए गुलाबी शरारा पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने जमकर डांस किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गढ़वाली गाने पर डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
इस वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कुछ स्थानीय कलाकारों के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। धोनी ने गढ़वाली गानों पर जमकर डांस किया और कलाकारों से डांस के स्टेप भी सीखे। महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंंड से खास लगाव है। धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। जबकि उनका ससुराल भी उत्तराखंड ही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां वे व्यासी स्थित एक होटल में रुके। इस दौरान एक कार्यक्रम में कुछ कलाकारों ने गढ़वाली गानों पर डांस किया। जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग खूब थिरकते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि धोनी होटल में दो दिन रुके। वे निजी कार्यक्रम से यहां पहुंचे हुए थे।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी कलाकारों से स्टेप भी सीख रहे हैं। जिसमें उत्तराखंड का फेमस सांग बेडू बाको बारामासा और इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गुलाबी शरारा पर धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ जमकर डांस किया और खूब इंजाय किया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। साल 2023 में धोनी अल्मोड़ा अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। धोनी अपने अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली (जिला अल्मोड़ा) पहुंचे थे। धोनी और साक्षी ने गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान भी धोनी गांव वालों से बड़े सादगी और आत्मीयता से मिले। इस दौरान धोनी ने गांव में काफी समय बिताया। धोनी अक्सर उत्तराखंड में समय बिताने आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications