Viral Video: पहाड़ के 20 वर्षीय युवा के स्टंट देखकर हर कोई हैरान, हवा में ऐसे करतब कि हो जाएंगे दंग
पहाड़ के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जो कि विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ अलग करने की ठानकर चलते हैं। ऐसा ही युवा उत्तराखंड का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। 20 वर्षीय युवा के हैरतअंगेज स्टंट और करतब से हर कोई हैरान है।

फिल्मों में स्टंट और करतब दिखाते हुए हर किसी को ये विश्वास हो जाता है कि ये किसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया होगा। लेकिन उत्तराखंड का एक युवा इस तरह स्टंट करता नजर आ रहा है, जैसे किसी कैमरे का कमाल हो। लेकिन ये किसी कैमरे का या तकनीक का इस्तेमाल नहीं है। ये सारे वीडियो वास्तविक हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में जो युवा स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है,वह है अल्मोड़ा जिले के ग्राम पंचायत कनौणी का तोक भटोली निवासी 20 वर्षीय चमन वर्मा। चमन द्वाराहाट महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। चमन एक साधारण परिवार का युवा है। लेकिन जिस तरह से स्टंट कर रहा है, उससे हर कोई हैरान है।
चमन के स्टंट को लेकर करंट दौड़ने जैसा बता रहे हैं। जो कि पलके झपकते ही हवा में करतब और तेज दौड़ के साथ स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। क्या नदी क्या घर की छत। इस युवा के स्टंट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। चमन करीब ढ़ाई घंटे तक अभ्यास कर फौज में भर्ती होने का सपना देख रहा है।
सेना भर्ती की तैयारियों के बीच चमन स्टंटबाजी कर रहे हैं। इसके लिए उनके वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी खूब वायरल हो रहे हैं। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। पहाड़ के इस युवा होनहार के लिए सोशल मीडिया में लोग दुवाएं भी दे रहे हैं और ऐसे युवाओं को दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications