Vidhansabha satra देहरादून या गैरसेंण में हो आयोजित, जानिए निर्दलीय और बसपा विधायकों ने क्या दिए हैं सुझाव

निर्दलीय, बसपा विधायकों ने दून में सत्र कराने का किया अनुरोध

उत्तराखंड में शीतकालीन सत्र को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सत्र गैरसेंण कराया जाए या देहरादून में इसको लेकर विधायकों की राय और सुझाव खुलकर सामने आने लगी है। अब तक दो निर्दलीय विधायक और एक बसपा के विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर सत्र के लिए सुझाव दिए हैं।

Vidhansabha satra Organized Dehradun Gairsen independent BSP MLA suggestions pushkar singh dhami

शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। संजय डोभाल ने कहा कि गैरसेंण में इस समय व्यवस्थाएं नहीं हो सकती है। बता दें कि कांग्रेस गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराने की मांग उठा रही है।

हरिद्वार के दो विधायकों ने देहरादून में सत्र कराने का अनुरोध किया

विपक्ष की मांग के बीच हरिद्वार के दो विधायकों ने देहरादून में ही शीतकालीन सत्र कराने का अनुरोध किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को सत्र की तैयारी को लेकर सर्वदलीय बैठक की थी। इस बैठक में विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र आहूत करने का मसला उठाया था। माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र 15 नवंबर या उसके बाद की किसी तिथि से हो सकता है। इस बीच लक्सर के बसपा विधायक शहजाद और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सत्र देंहरादून में कराने की मांग की है। सत्र देहरादून कराने के पीछे वजह ठंड बताई गई है। गैरसेंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान भाजपा सरकार ने ही किया था। देहरादून प्रदेश की अस्थाई राजधानी है। गैरसेंण में सत्र कराने को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। कांग्रेस भी गैरसेंण में सत्र कराने को लेकर सरकार पर दबाव बना रही है। ऐसे में धामी सरकार इस बार सत्र कहां आयोजित करती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+