Vande Bharat Train: 18वीं ट्रेन देहरादून से दिल्ली शुरू, किराया, स्टॉपेज और दूसरे ट्रेनों का शिड्यूल सबकुछ
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का देहरादून से दिल्ली के लिए विधिवत संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज सात बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन के संचालन के चलते लगभग सभी ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

देशभर में संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस की 18वीं ट्रेन का आज देहरादून से दिल्ली के लिए विधिवत संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज सात बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के चलते लगभग सभी ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
ट्रेनों के समय में बदलाव
नई दिल्ली जनशताब्दी पहले रात 9 बजकर 15 मिनट पर देहरादून पहुंचती थी, अब यह 9 बजकर 10 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। उपासना रात 10 बजकर 05 मिनट पर चलने वाली यह ट्रेन अब 9 बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। मसूरी एक्सप्रेस पहले 9 :25 बजे चलती थी अब यह 9:20 बजे चलेगी। रात 10 बजकर पांच मिनट पर दून से निकलने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी नौ बजकर 45 मिनट पर निकलेगी।
चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से आनंद बिहार
वंदे भारत ट्रेन में चीयर कार यानी कुर्सी यान और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं। ट्रेन में पहले दिन लगभग सभी सीटें फुल हैं। जबकि पांच में से अधिकतर स्टेशनों के टिकट पर वेटिंग है। यह ट्रेन चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से आनंद बिहार टर्मिनल तक पहुंच जाएगी। ट्रेन के पांच स्टॉपेज हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आनंद विहार हैं। जो कि बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। देहरादून से आनंद विहार का किराया एक्जीक्यूटिव क्लास का 1695 और चेयर कार का 900 रुपए है।
देहरादून से आनंद विहार तक किराया
स्टेशन, एक्जीक्यूटिव क्लास, चेयर कार
देहरादून से हरिद्वार, 955, 540
रुड़की 93, 980, 550
सहारनपुर 1090, 600
मुजफ्फरनगर 1300, 705
मेरठ सिटी 1495, 805
देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल 1695, 900
स्टेशन, आगमन, प्रस्थान
देहरादून, -- -, 7:00
हरिद्वार, 8:04, 8:08
रुड़की, 8:49, 8:51
सहारनपुर, 9:27, 9:32
मुजफ्फरनगर, 10:07, 10:09
मेरठ, 10:37, 10:39
आनंद विहार, 11:45, -- -
-------------------------------
आनंद विहार, -- -, 17:50
मेरठ, 18:38, 18:40
मुजफ्फरनगर, 19:08, 19:10
सहारनपुर, 19:55, 20:00
रुड़की, 20:31, 20:33
हरिद्वार, 21:15, 21:19
देहरादून, 22:35, -- --












Click it and Unblock the Notifications