उत्तराखंडः 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी ऑल्टो कार, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड। बीते गुरुवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ सड़क पर घुमावदार सड़क पर स्टीयरिंग बेकाबू होने से ऑल्टो कार करीब 200 फीट नीचे रही खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।

uttrakhand tihri rishikesh badrinath road accident many people died

पुलिस के अनुसार कार में कुल 6 लोग सवार थे। सभी ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार लुढ़कते हुए खाई में चली गई। कार को नीचे खाई गिरते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू किया।

घायल महिला को खाई से निकालकर देवप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसके बाद महिला को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्ची शामिल है। हादसा देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर पहले साकनीधार के पास हुआ।

कार में ऊखीमठ तहसील में नाजिर के पद पर कार्यरत मकान सिंह के परिवार समेत 6 लोग सवार थे। देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घने कोहरे और ड्राइवर को नींद झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। बता दें कि पिछले पांच सालों में अभी तक 104 वाहन खाई में गिर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+