Uttarakhand news: रात में सड़क पर चल रही गाड़ी के सामने अचानक आए दो गुलदार, जानिए फिर क्या हुआ

उत्तराखंड में जंगली जानवरों की दहशत बनी हुई है। आए दिन कहीं न कहीं गुलदार या बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। अब उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में एक साथ दो गुलदार दिखने से लोगों में डर बना हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Uttarkashi video leopard People scared after seeing two henchmen together in Bhatwadi suddenly front vehicle moving on the road at night, know what happened next

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाॅक के डूडू नाम की जगह का है। जहां पर देर शाम गांव जा रही एक गाड़ी के आगे एक एक कर के दो गुलदार आने लगे। इस बीच चालक ने ब्रेक लगा दी और गुलदार के जाने का इंतजार करते रहे। बाद में जब दोनों गुलदार जंगल की तरफ चले गए तब गाड़ी आगे बढ़ाई।

बाद में इस वीडियो को लोगों को अवेयर करने के लिए वायरल कर दिया। अब लोगों से शाम के समय आवाजाही न करने की अपील की जा रही है। इस बीच लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इस क्षेत्र में पहले भी गुलदार सड़कों पर घुमते हुए नजर आ चुके है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी,रूद्रप्रयाग समेत कई जिलों में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। अब गंगोत्री हाईवे के बाद बाघ दिखने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। गुलदार को लेकर भटवाड़ी क्षेत्र में भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। श्रीनगर और पौड़ी के खिूर्स की घटना से लोग पहले ही डरे हुए हैं। जहां दो मासूम गुलदार के हमले का शिकार बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+