उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद के बाद महापंचायत को लेकर आया बड़ा अपडेट,जानिए प्रशासन ने क्या की कार्रवाई

उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद के बाद बुलाई गई महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण सहित बाहर से आए लोगों का सत्यापन शुरू करने के आश्वासन पर लोगों ने महापंचायत को स्थगित कर दिया।

जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जनाक्रोश रैली के बाद संगठन के लोगों ने 4 नवंबर सोमवार को महापंचायत करने का ऐलान किया था। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। किसी तरह से आयोजकों को मना लिया गया है।

uttarkashi masjid controversy update Mahapanchayat mosque dispute know what action administration

बता दें कि उत्तरकाशी की सालों पुरानी मस्जिद को अवैध बताकर हटाने को लेकर एक संगठन विशेष की और से 24 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली निकाली गई थी। जिस दौरान बाजार को भी बंद रखा गया। इस बीच रैली निकालने के दौरान पुलिस ने जगह जगह बेरिकेंडिंग कर दिया। बेरिकेडिंग खुलवाने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोक होती रही। जिसके बीच भीड़ मे से किसी ने पुलिस की और पथराव कर दिया।

पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद काफी बवाल हो गया। जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित 27लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने बवाल करने पर 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने बवाल को शांत करने के लिए प्रशासन की और से धारा 163 लागू किया गया।

जिसके विरोध में दूसरे दिन बाजार से लेकर यमुना घाटी तक बाजार बंद रहे। इसके बाद संगठन विशेष की और से 4 नवंबर को महापंचायत बुलाई गई। साथ ही दिवाली को देखते हुए बाजार खोलने और शांति बहाल करने को कहा गया। इस बीच प्रशासन ने शहर में सख्ती करते हुए बाहरी लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया और महापंचायत को लेकर अलर्ट हो गई। इस बीच आयोजकों को समझाया गया और महापंचायत स्थगित हो गई। इस फैसले से व्यापारी और प्रशासन समेत सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+