Uttarakhand: सिलक्यारा पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स,रेस्क्यू के 9वें दिन ये हैं अपडेट

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्ध स्तर पर चलाने के साथ ही केंद्र सरकार अब विदेशी एक्सपर्ट का भी सहारा ले रहे हैं। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचे हैं। अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है। भारत सरकार के विशेष आग्रह पर अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली है।

uttarkashi International tunneling expert Arnold Dix reached Silkyara updates 9th day rescue

उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की है।

अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने टनल का निरीक्षण भी किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि श्रमिकों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। उनके साथ हिमालय भूविज्ञान के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं। टनल के ऊपर से ड्रिल की जाएगी। सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे किसी को किसी तरह की हानी न हो।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 9 दिन से 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। जिन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए कई तरीके से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। साथ ही केंद्र की एजेंसियों के साथ उत्तराखंड सरकार भी अपने तरीके से मदद में जुटी है। इस बीच सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है। 1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल ​की जाएगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में तैयार होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+