Uttarakhand: शादी समारोह में शराब परासेने वालों पर ग्राम पंचायत ने लिया अनोखा फैसला, हर तरफ हो रही तारीफ

उत्तरकाशी के एक गांव में पंचायत ने शराब परोसने पर सख्त कदम उठाया है। पंचायत ने फैसला लिया है कि किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में अगर शराब परोसी गई तो 51 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

uttarkashi Gram Panchayat siri decision serve alcohol marriage ceremony Recovered fine 51 thousand

शादियों और घर में किसी तरह के शुभ कार्य में शराब के बढ़ते प्रचलन का पहाड़ में जमकर विरोध हो रहा है। जिससे खासकर पहाड़ की महिलाएं परेशान हैं। ऐसे में शराब का प्रचलन बंद करने को लेकर महिलाएं और ग्राम पंचायत लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच उत्तरकाशी के एक गांव में पंचायत ने शराब परोसने पर सख्त कदम उठाया है। पंचायत ने फैसला लिया है कि किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में अगर शराब परोसी गई तो 51 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत के इस फैसले का हर कोई स्वागत कर रहे हैं।

उत्तरकाशी के धौंतरी गाजणा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरी ने उठाया कदम
उत्तराखंड में शराबबंदी को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। जिसका असर नजर आने लगा है। सबसे ज्यादा शराब को बंद करने की मांग शादी समारोह, मेंहदी समेत अन्य मांगलिक कार्यों में हो रही है। जिसका धीरे-धीरे असर भी पड़ने लगा है। इस तरह का एक कदम उत्तरकाशी के धौंतरी गाजणा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरी ने उठाया है। क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले 4 गांवों में होने वाले विवाह समारोह में शराब का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साथ ही नियम न मानने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान जीतम रावत ने बताया कि किसी के घर में जब भी मांगलिक कार्य होते हैं तो यदि शराब परोसी जाए तो किसी न किसी तरह से विवाद हो जाता है।

ग्राम पंचायत सिर, राजस्व गांव ढुंग, कोनगढ़, वाल्या धौन्तरी शामिल

इसी तरह मेंहदी में भी शराब पीने के बाद कई लोग हुड़दंग या गलत व्यवहार करते हैं। इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने फैसला लिया है कि कोई भी अपने मांगलिक कार्य में शराब नहीं पिलाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सिर, राजस्व गांव ढुंग, कोनगढ़, वाल्या धौन्तरी शामिल हैं। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और सभी वार्ड सदस्यों ने शादियों में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में एक नियम बनाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति या परिवार विवाह व अन्य समारोह में शराब पिलाते हुए पाया जाता है, तो उसे 51 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। ग्राम पंचायत के इस फैसले का ग्रामीण और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। साथ ही इस फैसले की सराहना भी हो रही है।

Recommended Video

    Uttarakhand: Nainital में होली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने निकाला जुलूस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+