Uttarkashi Cloudburst: आंध्र प्रदेश से लौटे CM धामी, संभाली कमान, 130 से ज्यादा रेस्क्यू, अब तक का पूरा अपडेट

Uttarkashi Cloudburst update: उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है। धामी सरकार के सामने एक बार फिर प्राकृतिक आपदा से निपटने की भारी चुनौती है। ​दोपहर में जब धराली गांव में तबाही मची तो सीएम पुष्कर सिंह धामी आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे, सीएम धामी को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली, सीएम धामी ने तुरंत कार्यक्रम निरस्त कर देहरादून के लिए रवाना हुए।

देहरादून पहुंचते ही सीएम धामी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarkashi Cloudburst CM pushkar Dhami returned Andhra Pradesh charge 130 rescues complete update

मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय के साथ राहत कार्यों को तत्परता सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तथा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा विभाग तथा जिलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक तथा अन्य संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। धामी ने नेटवर्क व्यवस्था को बहाल करने, धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आपदा प्रभावितों तत्काल रेस्क्यू के बाद होटल, होमस्टे आदि में रहने, खाने और दवाइयां की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

  • वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से हर्षिल क्षेत्र में बन रही झील को जल्द से जल्द खुलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए प्रभावितों को एयरलिफ्ट करवाने तथा तत्काल भोजन, दवाइयां तथा कपड़े आदि भेजने के लिए वायु सेना के MI 17 का सहयोग लेने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके अपर सचिव डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अभिषेक रोहिल्ला और गौरव कुमार को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने अपर सचिव विनीत कुमार को नोडल अधिकारी की तत्काल तैनाती करते हुए जो उत्तरकाशी में ही रह कर कैंप करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे शासन स्तर से धराली आपदा के नोडल अधिकारी नामित करने की निर्देश दिए हैं।
  • एसडीआरएफ आइटीबीपी तथा अन्य राहत एजेंसियों ने मिलकर लगभग 130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बुधवार सुबह ही विभिन्न विभागों के सचिवों की टीम भी धराली हर्षिल के लिए रवाना हो जाएगी। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कई लापता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+