उत्तराखंड हादसे की आंखों देखी : दूल्हे की कार, सांप और अचानक ब्रेक, जानिए चश्मदीद ने क्या-क्या बताया ?
पौड़ी हादसे का दूल्हे की कार चला रहा ड्राइवर घटना का चश्मदीद
देहरादून, 6 अक्टूबर। उत्तराखंड के कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास हुए हादसे के चश्मदीद बस के पीछे दूल्हे की कार चला रहे ड्राइवर ने घटना के बारे में जानकारी दी है, कार चालक ने बताया कि पहले दूल्हे की कार बस से आगे चल रही थी, लेकिन घटनास्थल से थोड़े पहले ही अचानक कार के आगे एक सांप आ गया। सांप को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक मारा तो पीछे से आ रही बस ने कार को ओवरटेक कर लिया। इसके बाद कुछ ही देर में बस खाई में जा गिरी।

बस में करीब 50 बाराती सवार थे,अब तक 32 की मौत
मंगलवार को बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 50 बाराती सवार थे। जिनमें से अब तक 32 की मौत हो चुकी है।इस हादसे के चश्मदीद बस के पीछे दूल्हे की कार चला रहा ड्राइवर है।

कार के आगे अचानक सांप आ गया
दूल्हे की कार का ड्राइवर लालढांग का रहने वाला है। जिसमें ड्राइवर के अलावा दूल्हा, दूल्हे की बहन, भाभी और पंडित रवाना हुए थे। इसी कार के पीछे पहले बाराती बस चल रही थी। ड्राइवर के अनुसार जैसे ही कांडा तल्ला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी कार के आगे अचानक सांप आ गया।

500 मीटर आगे चलकर बस गहरी खाई में जा गिरी
सांप को बचाने के चक्कर में उसने कार के ब्रेक लगा दिए। बस चालक ने ब्रेक लगाने की वजह ओवरटेक करते हुए बस आगे बढ़ा दी। इसके बाद 500 मीटर आगे चलकर बस गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने बताया कि इस दौरान कुछ टूटने की आवाज भी आई। मानों गाड़ी का कुछ पार्ट्स टूट गया हो।

बस में पहले से कुछ खराबी हो सकती है
इससे पहले भी बस चालक ने रूककर एक जगह बस का कुछ काम मेकनिक से कराया था। ये भी माना जा रहा है कि बस में पहले से कुछ खराबी हो सकती है। इस तरह इस पूरी घटना के होने की पीछे सांप का आना भी अहम माना जा रहा है। सांप के बचाने के चक्कर में कार रूकी तो पीछे से आ रही बस आगे निकल गई।

4 लोग पहले ही सड़क पर गिरकर जान बचाने में सफल रहे
बस ड्राइवर ने कार चालक से इस दौरान साइड भी मांगी थी। जो कि कार चालक ने दे दी। कार चालक ने बताया कि जब हादसा हुआ तो बस खाई में गिरी, इस बीच 4 लोग पहले ही सड़क पर गिरकर जान बचाने में सफल रहे।

ओवरलोडिंग भी अहम वजह
बस के दुर्घटना होने के पीछे के अब तक प्रथमदृष्टया जो कारण सामने आया है कि वह बस चालक का नियंत्रण खोना है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग भी अहम वजह मानी जा रही है। 32 सीटर बस में 50 से ज्यादा बाराती सवार थे। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीआरएफ ने बुधवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हैं। फिलहाल एसडीआरएफ ने सभी मृतकों के शव निकाले जाने का दावा कर लिया है। फिर भी गुरूवार को एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जा सकता है।

हरिद्वार लालढ़ांग की बारात पौड़ी कांडा मल्ला के लिए निकली थी
हरिद्वार लालढ़ांग रहने वाले संदीप की बारात पौड़ी कांडा मल्ला निवासी युवती के घर के लिए दोपहर एक बजे निकली थी। शाम 7 बजे करीब बस सिमड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी घाटी में 500 मीटर खाई में गिर गई।

दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौट आया
बुधवार देर शाम तक चले राहत व बचाव कार्य के दौरान 21 घायलों को निकाल लिया गया। इनमें में दो घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि घटनास्थल से 31 शव बरामद किए गए हैं। बुधवार को दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौट आया। जो कि पूरी तरह से टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications