Uttarakhand weather video गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी, जानिए मौसम का अपडेट

Uttarakhand weather update उत्तराखंड में आज दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। जिसको लेकर कई दिनों से संभावना जताई जा रही थी, आखिकार बर्फ गिरने से मौसम में बदलाव आ गया है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी का वीडियो सामने आया है। जिससे स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए।

Uttarakhand weather video Heavy snowfall in high altitude areas Gangotri char dham auli know update

खासकर काश्तकार इसको लेकर उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही बुधवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी की सूचना है। उधर औली में दिसंबर के बाद एक लंबे समय बाद बर्फबारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। बता दें कि नए साल के जश्न के दौरान से बर्फबारी का पर्यटक और स्थानीय लोग इंतजार कर रहे थे। जो कि आज पूरा हो गया है।

Recommended Video

    Uttarakhand weather video गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी

    केदारघाटी के विभिन्न स्थानों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि दोपहर बाद केदारनाथ व ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। जो देर शाम तक जारी रही। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद उधमसिंह नगर में जिला प्रशासन ने 18 से 20 जनवरी तक तीन दिन की छुट्टी घोषित की है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई। साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा और कोल्ड डे का है येलो अलर्ट जारी किया।

    जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान बताया गया। बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी से एक बार फिर मौसम में ठंड बढ़ गई है। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा अब भी परेशानी का कारण बना हुआ है। जिससे फिलहाल राहत न होने की संभावना जताई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+