रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मसूरी तक बारिश से यातायात बाधित,भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मानसून की बारिश से पहाड़ों में जगह जगह भूस्खलन और यात्रा मार्ग बाधित हो रहे हैं। इससे चार धाम यात्रा समेत कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
देर रात हुई बारिश से भारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डोलिया देवी (फाटा) के पास भारी बोल्डर, पत्थर व मलबा आने के कारण यातायात के लिए सुबह तक बंद रहा। जो कि सुबह करीब 11 बजे सुचारु किया गया।

मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे कई वाहन सड़क पर फंस गये।सुबह के समय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सड़क पर आए मलबे को जेसीबी के द्वारा हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।
चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। बता दें कि आज से स्कूल भी गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुल गए हैं। लेकिन सुबह सुबह छात्रों और शिक्षकों को बारिश की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थराली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंसे रहे।
हल्द्वानी में भी भारी बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। भारी बारिश से लोगों के घर तालाब बन गए। जगह जलभराव और घरों में पानी घुसने के साथ नुकसान की भी खबरें सामने आ रही हैं।
उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications