उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, ठंड का बढ़ेगा प्रकोप, जानिए कैसे और कब हो सकती है बारिश
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से बारिश न होने से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम और रात के समय ठिठुरन वाली ठंड हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण ठंड बढ़ रही है।सुबह शाम बढ़ती कोरी ठंड से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है।
जिससे शारीरिक परेशानियां खासकर जुकाम,बुखार की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इस बीच हल्की बूंदाबादी का इंतजार हो रहा है। जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव हो। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्का कोहरा जाएगा।

उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान गिरावट आने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ विकसित सक्रिय होने की संभावना है। इससे हिमालय क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहने वाला है।
मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद हल्की-फुल्की वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि इस सीजन में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
उन्होने बताया कि एक और दो दिसंबर को बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना फिर भी कम है। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट नहीं आ रही है। जानकारों की मानें तो दिसंबर में ही मौसम बदलने का अनुमान है। इस बीच बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी न होने से भी ठंड का असर बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications