Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश व बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, जानिए कैसा है मौसम का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर फिर से देखा जा रहा है। मौसम विभा ने प्रदेश के 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

 Uttarakhand weather update changed again chill increased due to rain snowfall, know how weather

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश और चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है।

इस बीच पहाड़ों में हिमपात जारी रहने से चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कई गांव बर्फ से ढक गए हैं और कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बर्फबारी से फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। यह बर्फबारी खेती बागवानी के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।देहरादून में हल्के बादल छाये हुए हैं। साथ ही ठंड का भी एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले समेत कई मार्ग बंद हैं और गांव का संपर्क भी कट गया है। वहीं चीन सीमा का पांचवें दिन भी संपर्क कटा रहा।

व्यास और दारमा मार्ग भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं।मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में 5 साल बाद पारा 6 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+