Uttarakhand weather: बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कार पर गिरा बोल्डर,गंगोत्री हाईवे बाधित,बारिश ने फिर किया बुरा हाल

Uttarakhand weather update उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश जगह जगह तबाही बनकर आई है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री हाईवे जगह जगह बाधित हो रहा है। नौलूणा समेत कई जगह मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। यमुना नदी के उफान पर आने से जानकीचट्टी में फिर से अफरातफरी मच गई।

Uttarakhand weather update Boulder fell car badrinath Highway Gangotri Highway disrupted heavy rain condition worse

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि यात्री बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री हाईवे जगह जगह बाधित हो रहा है। नौलूणा समेत कई जगह मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। मलबे में गाड़ी फंसने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कार पर गिरा बोल्डर,गंगोत्री हाईवे बाधित,बारिश ने फिर किया बुरा हाल

    यमुनोत्री में भी रात भर बारिश से यमुना नदी उफान पर आ गई। जिससे जानकीचट्टी में अफरातफरी मच गई। यमुना नदी तटवर्ती इलाकों दूसरी बार जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी घुस गया।

    देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा आ गया है। मलबा आने से डोईवाला से दूधली होते हुए देहरादून जाने व स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बुधवार को बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून समेत पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    प्रदेश में बारिश से राजमार्ग समेत 87 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, पिथौरागढ़ जिले में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग, नैनीताल जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं।

    जबकि ऊधम सिंह नगर जिले में एक राज्य और 10 ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा जिले में एक ग्रामीण मार्ग, चमोली जिले में 23 और टिहरी में 9 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+