दो दिन और गर्मी का प्रकोप, मानसून की बौछारों के लिए करना होगा अभी कुछ दिन का इंतजार
राज्य में 20 को आ सकता मानसून, दो दिनों तक गर्मी से राहत नही
देहरादून, 13 जून। उत्तराखंड में दो दिनों तक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 15 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य में 20 को मानसून आ सकता है। जिससे 20 से बारिश होने की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है।

16 जून को पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में एक बार फिर भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में मौसम में कुछ बदलाव नजर आने लगा है। लेकिन देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है।
मौसम विभाग ने आगामी 16 जून को पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। 16 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं -कहीं भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल के कुछ पर्वतीय इलाकों में भी गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। शनिवार को कुछ देर की बारिश ने देहरादून समेत मैदानी इलाकों में थोड़ा राहत दी थी। लेकिन रविवार और सोमवार को एक बार फिर गर्मी का प्रकोप दिखाई दिया।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है।
Recommended Video
Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में गर्मी का अटैक जारी, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी | *News


Click it and Unblock the Notifications
