Uttarakhand Weather today मार्च की शुरूआत ही गर्मी के तेवर के साथ, होली और आने वाले दिनो में कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में मार्च की शुरूआत ही गर्मी के तेवर के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और तेवर दिखाएगी। होली पर मौसम इसी तरह का रहने वाला है। रविवार एक मार्च को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जबकि बीते दस साल में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था। उत्तराखंड में मार्च शुरू होते ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन में चटक धूप खिलते ही पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह प्रदेश भर के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिरता आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी। आईएमडी ने आने वाले कल 3 मार्च और 4 मार्च को भी उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जारी की है। होली पर मौसम साफ रहने से लोग त्योहार को पूरे इंजॉय के साथ मना सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा। देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से मौसम साफ है, सुबह से ही धूप खिली हुई है। इस बार गर्मी भी अपने तेवर जल्दी दिखा रही है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में इसी तरह का ही मौसम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications