Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों के लिए आज भी अलर्ट, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कब तक रहेगा ऐसा मौसम
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुमाऊ मंडल के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।
बारिश का दौर आने वाले दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के लिए मौसम की चेतावनी जारी करते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिलों के साथ ही कुमाऊ मंडल के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

इन इलाकों में विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने बरतने की अपील की है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि इस हफ्ते राज्य के क़ई इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश देखी गई है, जिनमें 100 एमएम से ज्यादा बारिश भी कुछ इलाकों में हुई है, जिसके चलते नुकसान देखा गया है।
उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच में राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के दौर रहने की संभावना है। देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान जितनी बारिश होती है उससे अधिक बारिश 19 दिनों में हो चुकी है। प्रदेश भर में अब तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर और देहरादून में हुई है। एक से 19 सितंबर तक सिर्फ देहरादून में ही 446.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 160 फ़ीसदी ज़्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून की विदाई से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।
वहीं अभी भी मॉनसून की विदाई के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में मॉनसून की विदाई होती है लेकिन यहां अभी भी बारिश हो रही है। देहरादून में आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
वही अभी तक कुल 10 लोग लापता है। लापता लोगों को तलाशने के लिए के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरफ अभियान चला रही है। चमोली के नंदानगर में भी रेस्क्यू अभियान जारी है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications