Uttarakhand weather: चारों धाम और पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें, प्रदेश भर में बढ़ी ठंड, जानिए अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। चारों धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन भी श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने और मौसम देखकर यात्रा करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने की संभावना जताई है।

Uttarakhand weather: Photos of snowfall from Char Dham hilly areas, cold increased across the state, know updates

उत्तराखंड में चारों धाम और पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आ रहे हैं। पहाड़ों में हर तरफ सफेद चादर ओड़ ली है। केदारनाथ, बद्रीनाथ में बर्फबारी के बीच यात्री दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ में दूसरे दिन सोमवार को भी तेज बर्फबारी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर दो से चार इंच तक बर्फ जम गई है।

Recommended Video

    Uttarakhand weather: चारों धाम और पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें, प्रदेश भर में बढ़ी ठंड

    वहीं, निचले इलाकों में दोपहर से बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है। बर्फबारी के बीच भी यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 1 व अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री रहा। खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं।

    उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चंद्रशिला में भी बर्फबारी हो रही है। राज्य में अधिकतर जगहों पर बर्फबारी जारी है। चमोली जनपद की ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार देर रात तक जमकर बर्फबारी है। नंदा देवी, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ धाम और विश्व प्रसिद्ध औली की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं।

    चमोली में बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बद्रीनाथ धाम में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है।

    बारिश और बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की।

    उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी की खबरें हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

    मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। उत्तराखंड में पहली बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम में अचानक आए बदलाव ने तापमान के पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+