Uttarakhand Weather चार धाम यात्रा के शुरू होते ही कैसा रहेगा मौसम, क्या फिर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड का मौसम आने वाले तीन से चार दिन शुष्क रहने वाला है। इसके बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

ऐसे में चार धाम यात्रा की शुरूआत में ही मौसम में ठंडक और बारिश का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज से 6 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि सात मई से 11 या 12 मई तक मौसम में बदलाव आएगा। बता दें कि 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है।

Uttarakhand Weather How will be weather Char Dham Yatra starts are there chances of snowfall again

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन गर्मी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दो से तीन मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। पांच मई के बाद कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही मैदान में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

इसके बाद मौसम विभाग ने 7 मई को कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि 8, 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है।

राज्य के अधिकांश से इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 तारीख को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 ,12 ,13 मई को रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदारनाथ, गंगोत्री समेत कई इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली है। जो कि मई की शुरूआत में नजर आया। अब 10 मई को कपाट खुलने वाले हैंं। ऐसे में इस तरह का मौसम सबके लिए चुनौती लेकर आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+