Uttarakhand weather: धनतेरस पर धन वर्षा के साथ आसमान से बरसा पानी, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धनतेरस पर धन वर्षा के साथ ही आसमान से बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। देहरादून के कई इलाकों में दिन और शाम में रुक रुक कर बारिश हुई। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर जारी है।

Uttarakhand weather Dhanteras, water rained sky money rain, know how the weather will be on Diwali.

केदारनाथ में दो दिन से बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड दस्तक देगी।

केदारनाथ और गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है।

इसी के साथ कुछ स्थानों में हल्की बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखेगा। मैदानी इलाकों में औसत तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। पुलिस प्रशासन चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े साथ रखने और वाहन चलाते वक्त सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऊंचाई वाले हिस्सों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+