VPDO भर्ती धांधली के मास्टरमाइंड डॉ आरबीएस रावत, भाजपा हो या कांग्रेस सत्ता के करीबी अधिकारियों में रहे शुमार
VPDO भर्ती धांधली: डॉ आरबीएस रावत सत्ता के काफी करीबी रहे
वर्ष 2016 में आयोजित हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वीपीडीओ परीक्षा में धांधली के मास्टरमाइंड आयोग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व पीसीसीएफ डॉ आरबीएस रावत ही माने गए हैं। आरबीएस रावत ने अपने साथ इस धांधली में तत्कालीन सचिव मनोहर कन्याल और पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को भी शामिल किया था। जो कि इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। रावत लंबे समय तक वन विभाग के मुखिया रहे जबकि कांग्रेस सरकार में हरीश रावत ने उन्हें यूकेएसएसएससी का पहला चेयरमैन बनाया और भाजपा के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत ने प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रमुख सलाहकार रहे
डॉ आरबीएस रावत सत्ता के काफी करीबी रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस हर सरकार में उनके पास अहम जिम्मेदारी रही। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तो उन्हें अपना सलाहकार तक नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रमुख सलाहकार रहे डॉ आरबीएस रावत चमोली के मूल निवासी हैं जिनका पूरा नाम डॉ रघुवीर सिंह रावत है। उत्तराखंड वन विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण समितियों से डा आरबीएस रावत जुड़े रहे। सलाहकार बनाने के पीछे रावत को भारतीय वन सेवा के योग्यतम अफसरों में बताया गया।
वन विभाग के मुखिया रहे, हरीश रावत ने बनाया था अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पहला चेयरमैन
रावत लंबे समय तक वन विभाग के मुखिया रहे। वन विभाग के मुखिया रहते हुए डा रावत को तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपर मुख्य सचिव बनाने की पैरवी की थी। लेकिन किसी कारणवश वो इस कुर्सी तक नहीं पहुंच पाए। अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में काम करने के कारण डॉ रावत की पहचान देश के योग्यतम अफसरों में रही है। रावत को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पहला चेयरमैन नियुक्त किया था। डा रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के उत्तराखंड प्रांत संयोजक भी रहे हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications