उत्तराखंड: गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, पढ़िए 7 अप्रैल की बड़ी खबरें

7 अप्रैल की बड़ी खबरों पर एक नजर

देहरादून, 7 अप्रैल। प्रदेश में गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट का प्राविधान किया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी टॉउन हॉल सभागर में आयोजित कार्यक्रम में दी। बता दें कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था। गुरूवार को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। सीएम ने कहा कि हमने जनता से जो वायदे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली केबिनेट में उत्तराखण्ड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को केबिनेट से मंजूरी दी गई है । जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन 500 रूपये किया गया है। सरकार ने पति-पत्नि दोंनों को वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसकी धनराशि भी बढ़ाई है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई, रेल, सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 250 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर तेजी से कार्य हो रहा है।

 Uttarakhand: Three gas cylinders free in a year to poor families, read the big news of 7 April

मुख्य सचिव ने सर्फेस पार्किंग की बजाए टनल पार्किंग और कैविटी पार्किंग पर ज्यादा फोकस करने को कहा
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड में नए पार्किंग स्थल विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान सीएस ने वाहनों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश में नए पार्किंग स्थल विकसित करने के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है जिसे देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किये जायें जिससे आने वाले वर्षों में पार्किंग की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में साइट आईडेंटिफाइड करते हुए प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए टाइमलाइन निर्धारित करते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दें। मुख्य सचिव ने कहा कि सर्फेस पार्किंग की बजाए टनल पार्किंग और कैविटी पार्किंग पर ज्यादा फोकस किया जाए। इस तरह की पार्किंग के लिए भूमि की कम आवश्यकता रहती है। उन्होने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड( आरवीएनएल) काफी अच्छी तरह से टनल पार्किंग निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आरवीएनएल को इंपैनल करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द प्राप्त करते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित करने में उनका सहयोग लिया जाए।

गोविंद घाट, बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे सीएस
मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु गुरुवार को गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। उन्होंने हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सडक और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कहा कि गोविन्द घाट से पुलना जाने वाली सडक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी उसको यात्रा से पहले सुचारू कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बीआरओ गैस्ट हाउस में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को कार्यो को समयबद्धता के साथ पूरा करने के साथ टाइमलाइन देने के निर्देश दिए। और कहा कि मैं हर महीने स्वयं निरीक्षण करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में बडे पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 7-8 महीन में कार्य पूर्ण हो जाएंगे। केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को दिए।

ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग चौथे दिन भी नहीं बुझ पाई
देहरादून के सेलाकुई के निकट शीशमबाड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग चौथे दिन भी नहीं बुझ पाई है। प्लांट के टॉप में अब भी आग लगी है। प्लांट के टॉप में लगी आग को बुझाने में दमकल विभाग की टीम को सफलता नहीं मिल रही है। कूड़े के ढेर में आग लगने से जहरीली हवा से हवा प्रदूषित होने का खतरा मंडरा रहा है। शीशमबाड़ा में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के कचरे के ढेर में आ लगी हुई है। जिससे शहर में कूड़ा उठान की समस्या भी अब पैदा होने लगी है। इधर स्थानीय लोगों ने एक बार फिर शीशमबाड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+