उत्तराखंड में गर्मी के बीच बारिश से कहीं राहत तो कहीं आसमानी आफत, मलबे की चपेट में दबे वाहन

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में गर्मी के बीच बुधवार को झमाझम बारिश से पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच चमोली जिले में आसमानी कहर भी बरपा। देवाल मोटरमार्ग पर थराली रामलीला मैदान के समीप सिपाही गदेरे से आये मलबे की चपेट में दो वाहन आ गए।

जिसमें एक आल्टो कार और एक स्कोर्पियो मलबे में दब गई। कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के समीप अवरुद्ध हो गया। बीआरओ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने मे जुट गया ,वहीं थराली देवाल मोटरमार्ग के कल तक ही खुलने के आसार लग रहे हैं। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Uttarakhand rain brought relief some places natural calamity others vehicles buried under debris

उत्तरकाशी में भी मनेरी के पास भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी डैम के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिसे बाद में खोल दिया गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी के पास मालवा व पत्थर आने के कारण अवरुद्ध हुआ था। जिसे यातायात हेतु सुचारु किया गया है।

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। चमोली के थराली में बुधवार को आई आसमानी आफत ने जमकर कहर बरपाया। थराली के अलावा कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे बीआरओ ने खोल दिया। बताया जा रहा है कि थराली देवाल मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है, जो कल गुरुवार को ही खुलने की उम्मीद है।

गौरतलब हो कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया था। नई टिहरी सहित जिलेभर में हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली हैं। हालांकि भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। टिहरी में अपराह्न करीब 2 बजे से नई टिहरी, चंबा, प्रतापनगर, जाखणीधार, घनसाली, चमियाला आदि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं धीरे-धीरे सुलग रही वनाग्नि भी फिलहाल थम गई है।

भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार, बासर पट्टी के कई गांवों सहित जाखणीधार ब्लॉक के मंदार, ढुंग, कस्तल आदि गांवों में ओलावृष्टि की खबर है। जिससे गेहूं, मसूर सहित फलों की खेती को नुकसान पहुंचा है। उधर बागेश्वर जिले में देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बूदाबांदी से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कपकोट विकासखंड के ढोक्टी गांव में जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे सब्जियों समेत फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग आधे घंटे तक ओले गिरते रहे, जिससे खेतों में पानी भर गया और कई कच्चे मकानों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कृषि पर इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+