सरकारी नौकरियों का इंतजार हुआ खत्म, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया चार बड़ी भर्तियों का कैलेंडर

उत्तराखंड में 3632 पदों पर भर्ती, भर्तियों का कैलेंडर जारी

देहरादून, 21 सितंबर। उत्तराखंड में 3632 पदों पर भर्ती की राह खुल गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने चार बड़ी भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूकेएसएसएससी की समूह ग की 23 भर्तियों के लिए राज्य सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया हुआ है। आयोग की बैठक में पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन प्रकाशन और प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी

विज्ञापन प्रकाशन और प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आयोग की बैठक में समूह ग की विभिन्न परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन और प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार पुलिस आरक्षी,पीएसी,आईआरबी अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गई है व राजस्व उप निरीक्षक, लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां

परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 22 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है व सहायक लेखाकार,लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से भेंट की। डॉ कुमार ने कहा कि शासन और विभागीय नियमावलियों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां कर रहा है। राकेश कुमार ने कहा कि अभी प्रथम चरण की परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण किया गया है, जल्द ही अन्य परिक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। मुख्य सचिव संधु ने कहा कि शासन द्वारा आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए जाने का प्रस्ताव भी

परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए जाने का प्रस्ताव भी

बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद से सरकार पर बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने और समय पर भर्ती कराने का दबाव था। जिसके लिए सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह ग के पदों के लिए पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है। आयोग द्वारा परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए जाने का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।

परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख में होगा

परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख में होगा

आयोग ने समूह ग की परीक्षाओं को निर्वाचन की तरह कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख में होगा और आयोग के सहयोग के लिए हर जिले से एडीएम स्तर से ऊपर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। तहसील, नगर स्तर पर परीक्षा संचालन के लिए समन्वय की जिमेदारी एसडीएम स्तर के जोनल मजिस्ट्रेट की होगी। परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात होगा। परीक्षा केन्द्रों के प्रभारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाएंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रशासन का एक तहसीलदार स्तर का अधिकारी नामित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को ऑफ लाइन और ऑन लाइन जानकारी दी जाएगी

अभ्यर्थियों को ऑफ लाइन और ऑन लाइन जानकारी दी जाएगी

प्रस्ताव के अनुसार परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की जाएगी। जनपदीय कोषागार से गोपनीय सामग्री विभिन्न परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद गोपनीय सामग्री से संबंधित सील्ड पैकेट्स आदि पोस्ट ऑफिस या लक्ष्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो यहाँ से ऑफ लाइन और ऑन लाइन जानकारी ली जा सकती है। इसके लिये आयोग में स्थापित टोल फ्री नम्बर 07060002410 या दूरभाष 01334-244143 का उपयोग किया जा सकेगा। विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+