उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस में मारी बड़ी सेंध, मां कांग्रेस की विधायक, बच्चों ने ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी ने ज्वाइन की BJP

हरिद्वार, 3 अक्टूबर। हरिद्वार पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा हरिद्वार में अपना बोर्ड बनाने के लिए सेंधमारी में जुटा है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस और बसपा के कई जीते हुए सदस्यों को अपने खेमे में ला दिया है। सबसे बड़ी सेंधमारी भाजपा ने कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश और भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत जीती आयुषी राकेश ने भाजपा की सदस्यता ली है। ये दोनो ममता राकेश की बेटे और बेटी हैं। इस तरह ये अब तक का सबसे बड़ा सियासी दांव पेंच माना जा रहा है।

uttarakhand Politics Haridwar Panchayat elections congress mla mamta rakesh children joined BJP

भगवानपुर विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल
रविवार को हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भगवानपुर विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया। ममता राकेश की बेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं हैं और बेटा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर हैं। ममता राकेश कांग्रेस की विधायक हैं। जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी हैं। सुरेंद्र राकेश के भाई सुबोध राकेश बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद परिवार में सियासत की लड़ाई लंबे समय से देखी जा रही है। सुरेंद्र राकेश बसपा के टिकट पर 2 बार चुनाव जीतकर आए और कैबिनेट मंत्री बने। उनके निधन के बाद ममता राकेश कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। अब ममता राकेश के बच्चे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

धामी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो पर मुहर लगाई

भाजपा ने हरिद्वार पंचायत चुनाव मे मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे जिस तरह से डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है उससे लोगों मे भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। हरिद्वार जनपद मे सडको का जाल बिछा है तो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओ का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक नगरी के सौंदर्य को और निखारने के लिए सरकार पूरी तरह से जुटी है। विरोधियों के द्वारा फैलाएँ गए भ्रम और दुष्प्रचार भी असफल रहा और यही मुख्यमंत्री धामी और सरकार की लोकप्रियता है। उन्होंने कहा की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही है और पीएम मोदी के मार्गदर्शन तथा सीएम धामी के नेतृत्व मे राज्य निश्चित रूप से 2025 मे देश का अग्रणी राज्य बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए धर्मनगरी में जिला पंचायत व ब्लॉकों में भाजपा का अध्यक्ष बनने की घोषणा की।

कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर बधाई

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार आपके द्वारा चुनाव में जनता से किये विकास के सभी वादों को पूरा करने का कार्य करेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए घोषणा की कि हरिद्वार जिला पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनना तय ही गया है । उन्होंने जानकारी दी कि सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शामिल होने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए शीघ्र उनसे मुलाकात की इच्छा जताई है । भट्ट ने हरिद्वार के सभी ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा का बनाने की दिशा में पुरजोर प्रयास करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से जुट जाने के निर्देश दिए ।वहीं इस मौके पर पूर्व सीएम डॉ निशंक ने कहा कि पार्टी के लिए ही नही बल्कि पार्टी में शामिल होने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए भी बेहद गर्व व अद्भुत पल है वह सब दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली परिवार का सदस्य बने हैं । उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की रिकॉर्ड जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व युवा मुख्यमंत्री धामी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का फल है जो जनता ने अपना आशीर्वाद वोट के रूप में दिया है । उन्होंने शामिल होने वाले सदस्यों को भरोसा दिलाया जिस मन,संकल्प सकारात्मक उद्देश्यों के साथ वह पार्टी में आये हैं उसका सम्मान किया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+