NCRB Crime In India में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियां, जानिए डीजीपी ने क्या तय की 2024 की प्राथमिकताएं
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बीते साल 2023 में उत्तराखण्ड पुलिस की उपलब्धियों और नववर्ष 2024 के लिए तय की गयी प्राथमिकताओं को लेकर अहम बैठक की। इस दौरान बताया गया कि उत्तराखंड में आईपीसी के अन्तर्गत वर्ष 2022 में कुल 16549 पंजीकृत हुये, जिसके सापेक्ष वर्ष 2023 में 15797 अभियोग ही पंजीकृत हुये।

NCRB Crime In India की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने कई श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया है। 2021 के अनुसार लूट/चोरी सम्पत्ति बरामदगी में 68.7% बरामदगी के साथ उत्तराखण्ड राज्य प्रथम स्थान पर है, जबकि सम्पत्ति बरामदगी का राष्ट्रीय औसत 30.2% है। NCRB Crime In India 2022 के अनुसार लूट/चोरी सम्पत्ति बरामदगी में उत्तराखण्ड राज्य का 86.3% बरामदगी के साथ उत्तराखण्ड राज्य प्रथम स्थान पर है, जबकि सम्पत्ति बरामदगी का राष्ट्रीय औसत 36% है।
Crime Rate NCRB Crime In India 2021/2022 में सभी प्रदेशों में उत्तराखण्ड क्राइम रेट 146.8% के साथ में 8वें स्थान पर है, जबकि राष्ट्रीय औसत 258.8% है। 2023 में सभी पंजीकृत अभियोगों में त्वरित कार्यवाही करते हुए 86% से अधिक मामलों का अनावरण कर 61% से अधिक अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियां
- संगीन अपराधों में फरार कुख्यात अपराधियों सहित कुल 432 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
- संगठित एवं संगीन अपरधों में लिप्त 288 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
- विगत 02 वर्षों से अब तक गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों में से 30 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति 186 करोड को धारा 14 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
- गुण्डा एक्ट सक्रिय एवं कुख्यात 262 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
- बच्चों के प्रति हुये अपराधों में पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत 93% मामलों का अनावरण करते हुए 93 % अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
- नशा मुक्त उत्तराखण्ड-2025 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय ANTF द्वारा कुल 1649 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 27 करोड़ से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये गये।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए Uttarakhand Police App के अन्तर्गत Gaura Shakti Module में 123620 पंजीकरण हो चुके है।
- ऑपरेशन स्माइल में कुल 1356 गुमशुदा बरामद किये गये।
- ऑपरेशन मुक्ति अभियान में भिक्षा मांगने/कूड़ा बीनने आदि कार्यों में लगे 1454 बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराय गया।
- उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत E-Complaint Module पर माह नवम्बर 2023 में कुल 6,065 शिकायतों का पंजीकरण हुआ है जिसमें से 5,604 शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है। कुल 6 लाख 69 हजार चालानों में 37.06 करोड़ रूपए जुर्माना वसूला गया। एसडीआरएफ द्वारा वर्ष 2023 में कुल 2002 व्यक्तियों एवं 214 पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
डीजीपी अभिनव कुमार ने तय की ये प्राथमिकताएं-
- शान्ति एवं कानून व्यवस्था, केस वर्कआउट आदि के लिए तकनीक, कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जायेगा।
- भारत सरकार एवं बीपीआरएण्डडी के सभी मापदण्डों में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड पुलिस का लक्ष्य पुलिस व्यवस्था में टॉप-5 स्टेट में स्थान बनाने का रहेगा।
- आने वाले समय में चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा, लोकसभा चुनाव, आपदा प्रबन्धन, आने वाले नेशनल गेम्स को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी।
- आपदाओं के लिए एस0डी0आर0एफ0 को और अधिक मजबूत किया जायेगा, कुमांउ में भी एस0डी0आर0एफ0 बटालियन खोलने का प्रयास किया जायेगा।
- पुलिस में रिक्त पदों को भरने का प्रयास करेंगें। विभागीय पदोन्नति समयबद्ध, पारदर्शी रूप से सभी स्तर पर कराई जायेगी।
- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार कर सभी विवेचकों को प्रशिक्षण कराया जाएगा।
- ड्रग्स फ्री देवभूमि के मिशन को आगे बढ़ाते हुए enforcement और awareness की कार्यवाही की जाएगी।
- महिलाओं सम्बन्धी अपराधों, साईबर क्राइम, पर प्रमुखता से कार्यवाही की जायेगी।
- यातायात का सुगम प्रबन्धन व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता रहेगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications