गर्मी की छुट्टी में पहाड़ में एडवेंचर करने की ​है प्लानिंग तो उत्तराखंड में ये हैं डेस्टिनेशन

उत्तराखंड की कई डेस्टिनेशन में बोटिंग या राफ्टिंग की जा सकती है। गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ पहाड़ में एडवेंचर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उत्तराखंड बेस्ट च्वाइस हो सकती है।

uttarakhand planning to do adventure in the mountain during summer vacation these are destinations

इस बार गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ पहाड़ में एडवेंचर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उत्तराखंड की कई डेस्टिनेशन में इस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जहां बोटिंग या राफ्टिंग की जा सकती है। इनमें से कई नई जगहों पर एडवेंचर शुरू हुआ है।

टिहरी झील
टिहरी झील में परिवार के साथ फन, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स का एक साथ मजा लिया जा सकता है। यहां आकर बोटिंग और फ्लोटिंग हाउस भी मिल जाएगा। टिहरी झील पर कोटी कालोनी में बोटिंग प्वाइंट बना हुआ है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। खासकर गर्मी में यहां पर्यटक छुट्टियां बिताने आते हैं। टिहरी में आने वाले समय में अब नए बोटिंग प्वाइंट डेवलप हो रहे हैं। टिहरी झील में एक फ्लोटिंग हाउस भी है, जो एक बड़ी लेक और आसपास के पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है। जिसमें कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही स्पेशल बोटिंग, बनाना राइड और पैरासेलिंग की सुविधा भी है। फ्लोटिंग हाउस का एक रात रुकने के लिए करीबन 6 से 8 हजार तक का खर्चा आता है। देहरादून से टिहरी करीब 100 किमी है।

हर्षिल घाटी
हर्षिल घाटी में नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता है। यहां पर भागीरथी नदी के किनारे बसा हर्षिल बहुत खूबसूरत पर्यटक स्थल है। हर्षिल घाटी में पर्यटक और तीर्थयात्री रिवर राफ्टिंग के साथ हर्षिल घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। हर्षिल घाटी में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भागीरथी (गंगा) में जांगला पुल से लेकर झाला पुल के बीच रिवर राफ्टिंग के तीन डेस्टिनेशन चुने गए हैं। हर्षिल घाटी का इलाका प्रकृति सौंदर्य से भरपूर है। हर्षिल घाटी में इन दिनों चारधाम यात्रा के तीर्थयात्री भी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के साथ तीर्थयात्री भी रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश
एडवेंचर लवर्स के लिए ऋषिकेश घूमने का शानदार ऑप्शन है। यहां कई तरह की एक्टिविटीज होती हैं जिन्हें आप इंजॉय कर सकते हैं। ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। जो कि गंगा में हर प्रकार की दूरी की कराई जाती है। ऋषिकेश में बंजी जम्पिंग भी अच्छा ऑप्शन है। यहां पहाड़ों से छलांग लगाने में किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कैम्पिंग भी यहां फेमस है। गंगा नदी के किनारे कैम्पिंग करने का अपना अलग ही मजा है। यहां म्यूजिक, बोन फायर और गेम का मजा ले सकते हैं।

नैनीताल
नैनीताल उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। नैनीताल में नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल और खुर्पाताल सहित कई झीलों में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा रॉक क्लाइम्बिंग साहसिक उत्साही लोगों के लिए नैनीताल में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। इसके साथ ही चीना पीक तक ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। नैनीताल का विहंगम दृश्य देखने के लिए,केबल कार या हवाई रोपवे की सवारी करनी होगी। यह मल्लीताल से शुरू होता है और स्नो व्यू पॉइंट से जुड़ता है। साथ ही
पैराग्लाइडिंग नैनीताल में सबसे लोकप्रिय रोमांचकारी चीजों में से एक है। नौकुचियाताल और भीमताल में पेशेवर प्रशिक्षकों की मौजूदगी में पैराग्लाइडिंग की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+