Uttarakhand Accident news: पहले हवा में उड़ती दिखी कार, फिर खाई में जा गिरी, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Uttarakhand Pithoragarh Accident उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गहरी खाई में वाहन के गिरने से पिता पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार को पहले हवा में उड़ते देखा तो होश उड़ गए, लेकिन बाद में कार खाई में जा गिरी। ​जिससे चीख पुकार मच गई।

 Uttarakhand Pithoragarh Accident car seen flying in air, then fell into ditch father son died

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने शव बरामद किए। घटना पिथौरागढ़ के पलेठा क्षेत्र के पास हुई। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरकर शवो तक पहुंच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। हादसे में ​बाप बेटे, रोबिन कापड़ी उम्र 28 वर्ष, हरीश कापड़ी कापड़ी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़ और रोहित उम्र 25 वर्ष ​की मृत्यु हो गई।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टनकपुर तवाघाट एनएच पर पलेटा के पास कार करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। पातलपोखरा के ग्रामीणों ने हादसे को करीब से देखा, जिन्होंने बताया कि पहले करीब 6 सेकेंड तक कार को हवा में उड़ता देखा बाद में खाई में जा गिरी।

उधर पिथौरागढ़ नैनीपातल के पास वाहन के खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। घटनास्थल पर एक स्कार्पियो वाहन UK05 TA 3738 जो कि NHPC तपोवन के कर्मचारियों को लेकर धारचूला से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, नैनीपातल (जाजरदेवल थाना क्षेत्रांतर्गत) के पास सड़क से लगभग 60 -70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त घायल लोगो तक पहुँच बनायी व वाहन में सवार 04 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+